राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण का निदेशक उच्च शिक्षा प्रो० अन्जु अग्रवाल द्वारा निरीक्षण किया गया

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण का निदेशक उच्च शिक्षा प्रो० अन्जु अग्रवाल द्वारा निरीक्षण किया गया | इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन छात्रावास, विज्ञान भवन एवं आई०टी० भवन के प्रगति कार्यो की समीक्षा की; साथ ही कला संकाय भवन, प्रशासनिक भवन तथा विभिन्न विभागों की जानकारी ली | महाविद्यालय की समस्त गतिविधियों को देख कर उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गयी | निरीक्षण के उपरान्त महाविद्यालय के सभा कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ बिपेन्द्र सिंह रावत ने स्मृति चिन्ह एवं शॉल प्रदान कर निदेशक उच्च शिक्षा का स्वागत किया | कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य द्वारा निदेशक को महाविद्यालय की समस्याओं से भी अवगत कराया गया, जिस पर निदेशक द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया | कार्यक्रम में निदेशक द्वारा छात्र संख्या बढ़ाने एवं NEP-2020 के अनुरूप छात्र-छात्राओं को तैयार करने सम्बन्धी निर्देश दिए गए | इसके पश्चात निदेशक द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम रखा गया; जिसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं की समस्या को जाना तथा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को अधिकतम उपस्थित रहने को प्रेरित किया | कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ सुधीर सिंह रावत द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे |

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...