*कोटद्वार नगर निगम में टैक्स को लेकर कांग्रेस का विरोध,कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय रावत बोले—‘सुविधाएं नहीं तो टैक्स नहीं*

Date:

Share post:

कोटद्वार नगर निगम में टैक्स को लेकर कांग्रेस का विरोध, विजय रावत बोले—‘सुविधाएं नहीं तो टैक्स नहीं’
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में टैक्स लगाए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय रावत ने कहा कि जब नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में 10 साल तक टैक्स माफ किए जाने की बात कही गई है, तो ऐसे में वर्तमान में लगाया जा रहा टैक्स किस प्रकार का है, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।
विजय रावत ने कहा कि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में जनता को पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में नगर निगम की ओर से किसी भी प्रकार का टैक्स लगाया जाना उचित नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “कोटद्वार नगर निगम में किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगने देंगे। सुविधाएं नहीं, तब तक टैक्स नहीं।”
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता को पहले सड़क, सफाई, नालियों, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। सुविधाएं सुनिश्चित किए बिना जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं होगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि टैक्स के मुद्दे पर पार्टी जनता के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर इसके खिलाफ आवाज को और मजबूती से उठाया जाएगा।

Related articles

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में संस्कृत मास महोत्सव अंतर्जालीय संगोष्ठी का आयोजन*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में संस्कृत मास महोत्सव अंतर्जालीय संगोष्ठी का आयोजन उत्तराखंड संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित संस्कृत मास...

*पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में एक दिवसीय उद्यमिता, स्वरोजगार कौशल विकास जागरूकता कार्यशाला आयोजित*

पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार मेंएक दिवसीय उद्यमिता, स्वरोजगार कौशल विकास जागरूकता कार्यशाला आयोजितपीताम्बर दत्त बड़थ्वाल...

*ढोंटियाल बसड़ा सौलीखांद मोटरमार्ग पर झाडियों का कब्जा वाहन चालक ढूंढ रहे सड़क ग्राम प्रधान जुकणिया किशोर देवरानी ने लोनिवि के ई ई को...

ढोंटियाल बसड़ा सौलीखांद मोटरमार्ग पर झाडियों के बीच सड़क ढूढने में हो रही समस्या ग्राम प्रधान जुकणिया...

अवैध खैर कटान मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, छह फरार

कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैंसडौन के सोनानदी रेंज में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से...