पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में
एक दिवसीय उद्यमिता, स्वरोजगार कौशल विकास जागरूकता कार्यशाला आयोजित
पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में जिला उद्योग केन्द्र, पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को उद्यमिता, स्वरोजगार एवं कौशल विकास तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक दिवसीय उद्यमिता, स्वरोजगार एवं कौशल विकास जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी प्राध्यापकों द्वारा प्राचार्य ,सभी अतिथियों, प्राध्यापकों , कोओर्डिनेटर का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए केवल रोजगार प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि स्वरोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजनकर्ता बनना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने तथा अपने कौशल एवं रुचि के अनुरूप उद्यम स्थापित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सुश्री उपासना सिंह, मैनेजर, जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के महत्व से अवगत कराते हुए जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
श्री दर्शन उनियाल, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर, रूरल इनक्यूबेशन सेंटर, कोटद्वार ने विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यम स्थापना की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी तथा युवाओं को अपने व्यावसायिक विचारों को उद्यम के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रोफेसर दीपक पांडेय ने देवभूमि उद्यमिता योजना के उद्देश्य, स्वरूप एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए युवाओं को उद्यमशीलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात श्री संदीप बोहरा, प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार ने PPT के माध्यम से जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं स्वरोजगार संबंधी प्रावधानों की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की।
सुश्री आकांक्षा सिंह, सहायक प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार ने PPT के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गणेश चंद द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यशाला में प्राप्त जानकारी का अधिकतम लाभ उठाने तथा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ.रविन्द्र कुमार असि प्रो. वाणिज्य ने महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य का, सभी आमंत्रित अतिथियों एवं उपस्थित प्राध्यापकों ,कर्मचारियों सभी छात्र – छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। देवभूमि उद्यमिता योजना समिति के सभी सदस्य डॉ. हेमंत जोशी, डॉ.जे.सी. भट्ट, डॉ. मीनाक्षी शर्मा एवं डॉ. रवीन्द्र कुमार, डॉ. रजनी चमोली ने कार्यशाला को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं कार्यशाला के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग एवं योगदान देने वाले सभी प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्यमिता एवं कौशल विकास जागरूकता कार्यशाला के सफल आयोजन में कौशल विकास के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार एवं करियर काउंसलिंग की नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा सिंह एवं समिति के सभी सदस्यों सहित पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
