एम0ए0 भूगोल की छात्रा मंताशा ने यूजीसी नेट परीक्षा में लहराया परचम, महाविद्यालय में खुशी की लहर
डॉ0 पी0 डी0 बी0 एच0 राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में एम0ए0 भूगोल (सत्र 2024-26) की मेधावी छात्रा मंताशा ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) अत्यंत उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण कर महाविद्यालय और अपने विभाग का नाम रोशन किया है। मंताशा की इस शानदार सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं भूगोल विभाग द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई दी गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0(डॉ) डी0 एस0 नेगी ने मंताशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मंताशा की यह सफलता उनकी अटूट लगन, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास का परिणाम है। एक नया इतिहास रचते हुए उन्होंने न केवल स्वयं को साबित किया है, बल्कि पूरे महाविद्यालय का सिर गर्व से ऊंचा किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनका यह प्रदर्शन भूगोल विभाग के अन्य छात्र-छात्राओं को भी उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने और अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।
भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ0 एस0 एस0 बलूडी, डॉ0 चन्द्रप्रभा कंडवाल, डॉ0 मीनाक्षी वर्मा, डॉ0 ममता रावत, शिक्षणेत्तर श्री मुकेश जदली, श्री मुकेश कंडारी एवं श्री राकेश कुमार ने भी मंतशा की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और विश्वास जताया कि वह आगे चलकर अकादमिक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
अपनी इस सफलता पर मंताशा ने अपने माता-पिता, प्राचार्य और भूगोल विभाग के गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन व सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
