मोनिका नौगाईं ने उत्तीर्ण की जून 2026 यूजीसी नेट परीक्षा
मोनिका नौगाईं ने जून 2026 में संस्कृत विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्तमान में मोनिका नौगाईं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार से संस्कृत विषय में एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हैं। इनकी बीए (शास्त्री) की शिक्षा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग से हुई। इनके पिता डॉ. मनोरथ प्रसाद नौगाईं, जो वर्तमान में डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार संस्कृत विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं, की पुत्री मोनिका नौगाईं ने अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के दम पर परिवार रोशन किया है। जून 2026 में संस्कृत विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। मोनिका की इस उपलब्धि पर परिजनों तथा अरविंद दुदपुड़ी सहित समस्त शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है। कोटद्वार सिटी न्यूज़, अलग खबर पर समाचार और विज्ञापन देने हेतु 9756266697 पर सम्पर्क करें।
