कोटद्वार। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आईटीडीए कैल्क, कोटद्वार, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज, कोटद्वार एवं बुरांश कोचिंग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य इंटर-बैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कई विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शतरंज, निबंध लेखन, कैरम, हस्तकला (हैंड क्राफ्ट), सामान्य ज्ञान, चित्रकला, मेहंदी एवं रंगोली सहित कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में आईटीडीए कैल्क के निदेशक डॉ. नंद किशोर जखमोला, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज की निदेशक श्रीमती अनीता जखमोला तथा बुरांश कोचिंग के निदेशक श्री अरविंद दुदपुड़ी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षकगण स्वाति कंडवाल, सौरभ घनसेला, नितेश रावत, भारत सिंह रावत, अंशिका डंगवाल, कशिश, रजनी रावत एवं मोहित ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन सौरभ घनसेला द्वारा किया गया, जिसे उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सराहा।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आरव बिष्ट ने प्रथम, निहारिका ने द्वितीय तथा शिवांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में अनुभव ने प्रथम, हितेश ने द्वितीय तथा सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में किरन ने प्रथम, रश्मि ने द्वितीय तथा जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में श्वेता ने प्रथम एवं आयुषी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में रश्मि ने प्रथम, पल्लवी ने द्वितीय तथा आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में स्वर्णिम ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय तथा हिमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुमकुम ने प्रथम, योगेश ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हस्तकला प्रतियोगिता में तृप्ति ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय तथा सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंत में अतिथियों द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।
