डाडामण्डी: यमकेश्वर *विधानसभा क्षेत्र के धारी गाँव में धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ के साथ किया भव्य स्वागत*

Date:

Share post:

यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डाडामंडी के निकट स्थित धारी गाँव में माँ भगवती देवी मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर ग्रामीणों ने उनका ढोल-दमाऊ की पारंपरिक धुनों के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए कहा कि पलायन के कारण आज पहाड़ के अनेक गाँव खाली हो रहे हैं, लेकिन हमारी कुल देवी-देवताओं की पूजा एवं धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधे रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने प्रवासी ग्रामीणों से आह्वान किया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन वर्ष में कम से कम दो बार अवश्य आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे लोग अपने पैतृक गाँवों और घरों से जुड़े रहें तथा नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों और संस्कृति को समझने का अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि यदि पहाड़ों में रिवर्स पलायन होता है तो इससे बड़ी खुशी की बात कोई नहीं होगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपने पुराने एवं जीर्ण-शीर्ण हो चुके पैतृक मकानों के संरक्षण और जीर्णोद्धार का आग्रह करते हुए कहा कि हमारे माता-पिता, दादा-दादी और पूर्वजों की स्मृतियाँ इन घरों से जुड़ी हुई हैं और इन्हें सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में पीपल का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण से धरती का तापमान संतुलित रहेगा, वर्षा में वृद्धि होगी और कृषि क्षेत्र में खुशहाली आएगी।

इस अवसर पर कोमल सिंह रावत, मनमोहन देवरानी सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।

Related articles

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...

*सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .आलेख महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति* *अलग खबर डाटकाम*

सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .. वर्दी उसने नहीं पहनी, लेकिन सबसे लंबी लड़ाई उसी की है ...

*स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड – जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल*

स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड -...