*पूर्व सैनिक नेता महेंद्र पाल सिंह रावत दिव्यांग सेवा के लिए सम्मानित*

Date:

Share post:

पूर्व सैनिक नेता महेंद्र पाल सिंह रावत दिव्यांग सेवा के लिए सम्मानित

कोटद्वार। अमर शहीद स्मृति विकलांग एवं नेत्रहीन संस्थान, कोटद्वार द्वारा रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री महेंद्र पाल सिंह रावत को दिव्यांग जनों की निःस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री भूपाल सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री रावत को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। 

संस्था के सचिव ने बताया कि श्री महेंद्र पाल सिंह रावत सेना सेवानिवृत्ति के बाद लगातार दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से सैकड़ों दिव्यांग भाई-बहनों को पेंशन, कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। 

सम्मान पत्र में कहा गया कि “ एक पूर्व सैनिक होने के नाते आपने न केवल मातृभूमि की रक्षा की, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद समाज के सबसे कमजोर वर्ग की सेवा को ही अपना धर्म बना लिया। आपका जीवन ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का साक्षात उदाहरण है।”

अपने संबोधन में श्री रावत ने कहा – “यह सम्मान मेरा नहीं, उन सभी पूर्व सैनिकों का है जो वर्दी उतारने के बाद भी देश सेवा में लगे हैं। दिव्यांग भाई-बहनों की सेवा करना मेरा सौभाग्य है। जब तक शरीर में सांस है, समाज के वंचित वर्ग के लिए लड़ता रहूंगा। सरकार से मांग है कि दिव्यांग पेंशन 3000 रुपए महीना की जाए और हर ब्लॉक में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र खोले जाएं।”

इस अवसर पर संस्था और पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के गोपाल से8नग्न, ठाकुर सिंह, जीत सिंह, दयाल सिंह, ओम प्रकाश कंडवाल आदि उपस्थित थे

भूपाल सिंह
अध्यक्ष
अमर शहीद स्मृति विकलांग एवं नेत्रहीन संस्थान, कोटद्वार

Related articles

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...

*सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .आलेख महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति* *अलग खबर डाटकाम*

सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .. वर्दी उसने नहीं पहनी, लेकिन सबसे लंबी लड़ाई उसी की है ...

*स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड – जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल*

स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड -...