*कोटद्वार: श्रीबालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन

कोटद्वार, 09 जून। श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। प्रातःकाल मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

इस अवसर मुख्य यजमान श्री रामनारायण गर्ग (पप्पू भैया) सहपरिवार ने सहभागिता कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

संध्या में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में बाबा का भव्य डोला एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जलपान के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत दलीप सिंह रावत विधायक लैंसडाउन एवं श्री राज गौरव नौटियाल उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए वार्षिकोत्सव के आगामी कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...