*कोटद्वार: श्रीबालाजी मंदिर में 23वें वार्षिकोत्सव का भक्तिमय वातावरण में हुआ शुभारंभ*

Date:

Share post:

श्री बालाजी मंदिर में 23वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

श्री बालाजी मंदिर में 23वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। पुरुषोत्तम मास की पावन बेला में विश्व शांति, जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन आरंभ हुआ।

मंदिर परिसर में आचार्य श्री ईशमोहन बहुगुणा के सानिध्य में पांच विद्वान पुजारियों श्री भाष्करानंद बहुगुणा, श्री सुनील काला, श्री प्रदीप जखमोला
श्री विनोद खन्तवाल, श्री चण्डीप्रसाद पन्त द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-पाठ आज के मुख्य यजमान श्री हरि कृष्ण कंसल द्वारा कराया गया।

श्री बालाजी मंदिर के संस्थापक श्री दिनेश ऐलावादी ने बताया कि यह आयोजन विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बालाजी से सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Related articles

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही*।

आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही। कांवड़...