*पौड़ी फायर सर्विस का व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं जनजागरूकता अभियान, सुरक्षा मानकों का किया परीक्षण* l

Date:

Share post:

पौड़ी फायर सर्विस का व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं जनजागरूकता अभियान, सुरक्षा मानकों का किया परीक्षण l

जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने एवं संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी तथा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पौड़ी श्री महताब अली के नेतृत्व में फायर यूनिट पौड़ी द्वारा व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।
अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय पौड़ी सहित विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फायर सर्विस टीम द्वारा संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं, जल आपूर्ति संसाधनों एवं अन्य निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां अथवा निर्धारित मानकों का अनुपालन अपर्याप्त पाया गया, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित संस्थान स्वामियों, प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग, प्रारंभिक अग्निशमन तकनीकों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुनियोजित प्रतिक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Related articles

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही*।

आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही। कांवड़...