*हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में गरिमामयी वातावरण में माँ की महिमा की अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करते मदर्स डे पर आयोजित हुए कार्यक्रम* *आस की गाफिल है दुनिया बस दुख की साथी होती है माँ* * अलग खबर डाटकाम अजय तिवारी *

Date:

Share post:

बस दुख की साथी होती है माँ, हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में गरिमामयी वातावरण में मनाया गया मदर्स डे: कोटद्वार विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में मदर्स डे बेहद गरिमामयी वातावरण में मनाया गया

। हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी की प्रबंधक श्रीमती प्रतिभा असवाल ने कहा कि यदि ईश्वर का साकार रूप से साक्षात्कार करना है तो वह रूप माँ का होता है, दुनिया में माँ से बढ़कर आपका हितैषी कोई नही हो सकता माँ की महिमा का तो वर्णन किया ही नही जा सकता जब दुख सताता है तो सबसे पहले हमारे मुंह से माँ शब्द ही

निकलता है माँ शब्द जितना पावन है उतनी ही उसकी महानता है अतः हर बालक बालिका को अपनी माँ का सम्मान करना चाहिए

उनकी आज्ञां का पालन करना चाहिए, इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह रावत ने कहा कि माँ शब्द की महिमा बेहद बड़ी है इस शब्द की उत्पत्ति तो शायद महानता त्याग और समर्पण के एक रूप में देखा जा सकता है, माँ की महिमा तो स्वयं नारायण भी नही बता सकते प्रत्येक बालक बालिका का नैतिक कर्तव्य है कि वह अपनी माँ को सम्मान दें क्योंकि माँ आपकी प्रथम शिक्षिका भी है, इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं जिनमें यूकेजी से लेकर बड़ी कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने मां की महिमा को उसके प्रेम उसकी महानता को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर तथा बैनर प्रदर्शित कर माँ की महानता उसके सम्मान को अपने चित्रों में प्रदर्शित किया। अलग खबर डाटकाम

Related articles

*वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सौभाग्यवती महिलाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत , क्या है व्रत का महात्म्य* *आलेख तथा संकलन ऋषि...

वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सौभाग्यवती महिलाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है।यह व्रत ज्येष्ठ मास...

*विद्यालयों की पहचान शिक्षा और गुणवत्ता से हो: छात्र–छात्राओं के धार्मिक प्रतीकों पर छिड़ी बहस* आदर्श वाक्य शिक्षार्थ आइये सेवार्थ जाइए* की भावना के...

विद्यालयों की पहचान शिक्षा और गुणवत्ता से हो: छात्र–छात्राओं के धार्मिक प्रतीकों पर छिड़ी बहस देशभर में विद्यालयों में...

यमकेश्वर:महिलाऔं के खिलाफ अपराध तथा महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

आज बिथ्याणी यम्केश्वर में ब्लाक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी की अध्यक्षता में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं...

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...