स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह बेस हॉस्पिटल कोटद्वार की स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की मांग को लेकर में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

Date:

Share post:

: स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह बेस हॉस्पिटल कोटद्वार की स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के संदर्भ में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

आज पूर्व सैनिकों ने बेस हॉस्पिटल मैनेजमेंट के माध्यम से श्री प्रधान मंत्री भारत सरकार एवं धन सिंह रावत स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन देकर स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह बेस हॉस्पिटल कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के विषय मि लिखा हैं। यह हॉस्पिटल कोटद्वार शहर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है, जिसकी आबादी लगभग 175000 है। इस हॉस्पिटल में कोटद्वार शहर के नागरिकों के अलावा विकाश खंड दुगड्डा, जयहरीखाल, रिखणीखाल, बीरोंखाल, नैनीडांडा, कलजीखाल, द्वारीखाल, एकेश्वर और यमकेश्वर के नागरिकों के लिए भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं लेकिन हॉस्पिटल की स्थिति बड़ी दयनीय है, क्योंकि यहां के अधिकांश चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। इसके कारण यहां पर समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाती है और यह हॉस्पिटल एसआरऊ से ज्यादा कुछ नहीं हैं। ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध करते हैं कि आप स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह नेगी बेस हॉस्पिटल कोटद्वार के विषय पर व्यक्तिगत संज्ञान लेकर इसकी दिशा और दशा को सुधारने के निर्देश पारित करने की कृपा करेंगे। ज्ञापन प्रेषित करने वालो में दूरबीन खेतवाल, चंदन सिंह, राजमोहन सिंह, गोपाल सिंह नेगी, अनसूया प्रसाद सेमवाल और जीत सिंह पवार आदि पूर्व सैनिक सम्मिलित थे।

              


Related articles

*नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप, AAP ने राज्य सरकार से मांगा...

नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप,...

*मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से मनाया गया*।

वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम...

आज विश्व स्वास्थ्य दिवसप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार, पौड़ी गढ़वाल मे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, इस बार की थीम थी empowring Pharmacist for...

आज विश्व स्वास्थ्य दिवस. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार, पौड़ी गढ़वाल मे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, इस...

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...