सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से आयोजित किया गया रक्तदान शिविर।शिविर में 109 लोगों ने किया रक्तदान

Date:

Share post:

– शिविर में 109 लोगों ने किया रक्तदान

श्री सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से आयोजित किया गया रक्तदान शिविर।

कोटद्वारः स्व. अखिल ध्यानी की स्मृति में श्री सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 109 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान के लिए 125 लोगों ने पंजीकृत करवाया था।

125 लोगों ने पंजीकृत करवाया था।

चिकित्सकों ने लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। शिविर में 125 पंजीकृत लोगों में से 109 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में डा. उमेश सिंह, डा. एमपी श्रेष्ठ, गुलेल प्रसाद समेत 16 सदस्य टीम ने अपना सहयोग किया। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि जीवन में रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है। हमें अपने शुभ दिवसों पर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से हम किसी जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध करवा सकते हैं। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष डा. जेपी ध्यानी, सचिव शिव प्रसाद पोखरियाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ भंडारी, जहरीखाल ब्लाक प्रमुख रणवीर सिंह सजवाण, पूर्व प्रमुख सुमन कोटनाला, रहे। विजया नंद पोखरियाल, अग्रज जुयाल, रविंद्र जजेडी, राजदीप महेश्वरी, सुनील गोयल, आधारशिला के स्तंभ दलजीत सिंह, मंजू सिंह, प्रथम देहदानी परिवार के सदस्य गिरिराज सिंह रावत, उत्कर्ष नेगी, शिवम नेगी, प्रणीता कंडवाल, शंकर बहादुर, याशिका जख़वाल, कविता रावत आदि मौजूद रहे।

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...