*सतपुली: *प्रसिद्ध समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल, पौत्र पृथ्वीराज चौहान के जन्म दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम*। *अलग खबर डिजिटल*

Date:

Share post:

चौहान परिवार ने बांटे 500 जरूरतमंदों को कंबल,

सतपुली के पास एकेश्वर विकास खंड ग्राम मलेठी में चौहान स्टोन क्रेशर में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के अपने पोते पृथ्वीराज सिंह चौहान के जन्मोत्सव के उपलक्ष में सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र के गरीब और असहाय जरूरतमंद लोगों 500 कंबल वितरण किए
वैसे तो ठाकुर सुंदर सिंह चौहान विगत कई वर्षों निस्वार्थ भाव से कंबल वितरण करते आए है। लेकिन कुछ वर्षों से अपने पोते पृथ्वीराज सिंह चौहान के जन्म दिवस 25 दिसंबर को भव्य जन्मोत्सव रूप में मनाते है। उस दिन नामी कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसके अलावा दिव्यांग स्कूल के छात्र छात्राओं एवं स्थानीय स्कूल के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया जाता है। साथ खेलों में परचम लहराने वाले क्षेत्र के प्रतिभाओं को भी मंच पर पुरुस्कृत किया जाता है।
सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में आता है। जहां निकाय चुनावों के कारण आचार संहिता लग गई। जिस कारण कंबल वितरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया क्योंकि ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के कनिष्ठ पुत्र जितेंद्र चौहान नगर पंचायत सतपुली में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। जिस कारण जन्मोत्सव में होने कंबल वितरण और आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम कल 9 जनवरी को कल आयोजित किया गया
जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली के छात्राओं एवं कोटद्वार बाल भारती दिव्यांग विधालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया वही सतपुली के पूर्व प्रधान जगदम्बा डंगवाल ने समस्त चौहान परिवार का विगत वर्षों निस्वार्थ भाव से सामाजिक योगदान के लिए अंग वस्त्र ओढ़कर कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक जितेंद्र चौहान,स्थानीय लोक गायक हेमंत बिष्ट एवं उनकी टीम ने गढ़वाली गीतों की विभिन्न प्रस्तुतिया दीं।
वहीं इस कार्यक्रम में नयारघाटी सतपुली एवं आसपास क्षेत्रों से भारी संख्या में महिला एवं पुरुष,बच्चे ने शिरकत की सभी का नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में चारों नव निर्वाचित पार्षदों की भी मौजूदगी रही।
इस अवसर पर सभी ने ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के द्वारा किए जा रहे परोपकार के कार्यों की सराहना की गई इस अवसर पर धनीराम धस्माना मंदिर पुजारी सतपुली,कांग्रेस प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी,कैप्टन रणधीर सिंह नेगी,योगाचार्य रणवीर सिंह रावत,आर पी नैथानी, बंधुवर सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती माया देवी सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे वही कार्यक्रम में चौहान परिवार से नीलम चौहान,निकिता चौहान,सोनी चौहान,त्रिलोक सिंह चौहान, अजय पंवार,कैलाश चंद मियां,कैलाश सकलानी, प्रताप सिंह नेगी, विनय रावत, त्रिलोक सिंह नेगी गंगा सिंह रावत सहित अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी भी मौजूदगी रही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत ने किया वही कार्यक्रम का संचालन अचलानंद डोबरियाल एवं राजकमल नेगी ने किया

Related articles

भैरवगढ़ी मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में कीर्तिखाल गांव की सुरम्य पहाड़ियों में, लैंसडाउन के निकट स्थित...

*कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र छात्राओं...

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् परीक्षा, रामनगर में सफल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रिय मेधावी छात्र/छात्राओं,जय हिन्द। उत्तराखण्ड विद्यालयी...

*कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट के छात्र छात्राओं ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल तथा इण्टर मीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया*

कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट में बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं ने लहराया श्रेष्ठता का परचम 88.2 अंक...

*दुगड्डा: सुखपाल शाह बने किसान सलाहकार समिति दुगड्डा ब्लॉक के अध्यक्ष*

कृषि विभाग उत्तराखंड के आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि सूचना केंद्र कोटद्वार में आज ब्लॉक दुगड्डा के किसनो...