शहीद सम्मान यात्रा 2.00 का शुभारंभ राजा भरत की जन्मस्थली कोटद्वार के झंडाचौक से सुबह 10 बजे से जिला सैनिक बोर्ड लैंसडाउन के तत्वाधान में आयोजित होगी : महेंद्र पाल सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति

Date:

Share post:

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के यशस्वी अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने अलग खबर डाटकाम को प्रेषित एक प्रेस नोट में जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार की धरती शहीद सम्मान यात्रा 2 का आयोजन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सैनिक बोर्ड लैंसडाउन के तत्वावधान मे शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन होगा। ****शहीदों की चिताओं पर लगेगे हर बरस मेंले बतन पर मर मिटने वालों का यही बाकि निशा होगा**
दिनांक 25 सितंबर 2025 को शहीद सम्मान यात्रा 2.00 का शुभारंभ राजा भरत की जन्मस्थली कोटद्वार के झंडाचौक से सुबह 10 बजे से जिला सैनिक बोर्ड लैंसडाउन के तत्वाधान में प्रारंभ होगी।
जम्मू संभाग के पुंछ जिले में 21 दिसंबर 2023 को आतंकी हमले में देश के लिए महान बलिदान देने वाले अमर शहीद सवार गौतम कुमार के निवास स्थान शिवपुर कोटद्वार के आंगन की पवित्र मिट्टी को लेने जायेगे यह यात्रा पौड़ी जिले के 9 अन्य विकाश खंडों से होकर दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को लैंसडाउन पहुंचेगी जहां पर 05 अक्टूबर 2025 डायस स्टेडियम लैंसडाउन में शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने बताया कि
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के लिए यह विशेष पल है जब सवार गौतम कुमार के शहीद के आंगन की पवित्र मिट्टी को देहरादून शहीद साल में समर्पित करने केडी लिए ले जाया जा रहा है क्योंकि हमारी समिति शहीदों के आश्रितों के दुख दर्द का हिस्सा रही है हमने उनकी पीड़ा को आत्म सात किया हैं।
अतः कोटद्वार के परिक्षेत्र के समस्त पूर्व सैनिकों, मातृ शक्ति और आम जनमानस से अनुरोध करते है कि आप कल 10 बजे झंडाचौक पहुंच कर इस शहीद सम्मान यात्रा में आवश्यक रूप से पहुंचकर शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करे।
याद रहे शहीद हमारे राष्ट्रीय धरोहर है इनकी सहादतो को स्मरण, नमन और श्रद्धांजलि देना हमारा नैतिक जवाबदारी है। यानी राष्ट्र प्रथम

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार।

Related articles

*शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास* *अलग खबर डाटकाम*

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही*।

आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही। कांवड़...