रिखणीखाल: राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र /आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारी में लटका ताला।

Date:

Share post:

रिखणीखाल-

राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र /आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारी में लटका ताला।

रिखणीखाल प्रखंड के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारी (पैनों) में 5-6 ग्राम पंचायतों का अस्पताल है,जो कि 27 फरवरी 2025 से ताला लटका है।कहा जा रहा है कि जो चिकित्सक यहाँ तैनात था,उसकी अग्रिम सेवायें निरस्त की गई हैं। अब वह बेरोजगार होकर न्यायालयों के चक्कर काटने को मजबूर है।यहाँ जो डाक्टर थे उनका नाम रितेश था,वे एक कुशल व्यवहार व अपनी सेवा पर तत्पर रहते थे।इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उनके अलावा कोई भी कर्मचारी नियुक्त नहीं था।अब इस अस्पताल में 40-45 दिनों से ताला लटका हुआ है,तथा चाबी किसी गाँव वाले के सुपुर्द की गयी हैं।

ये भी बताते चलें कि यह आयुष्मान आरोग्य केन्द्र गाँव के पंचायत भवन पर पर लगभग 45-50 सालों से चल रहा है।

अस्पताल के ताला लटके होने से ऐसा लगता है कि यहाँ के 20-25 गांवों के लोग सब स्वस्थ रहते हैं। इनको अस्पताल की आवश्यकता नहीं है।सरकार दावे व घोषणाएं तो बहुत करती हैं लेकिन धरातल पर सब शून्य नजर आती हैं। अब लोग बीमार होने पर किसी झोलाछाप डाक्टर के पास जाने को मजबूर हैं।

लोगों का कहना है कि सरकार के तीन साल बेमिसाल का जश्न तो महीनों तक मनाया जा रहा है,लेकिन ये अस्पताल अपने बुरे दिनों को याद कर रहा है।

पंचायत भवन पर अस्पताल चलने से ग्रामीण परेशान हैं, वे ग्राम पंचायत की बैठकें खुले आसमान के नीचे करने को मजबूर हैं। ऐसा कब तक चलता रहेगा।

गाँव वासियों की मांग है कि अस्पताल के लिए भवन निर्माण किया जाये तथा इस ताले को खोलने के लिए शीघ्र किसी चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की जाये।

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...