*रिखणीखाल:रिखणीखाल में 6 जून को सिंचाई विभाग से जुड़े कार्यों का निरीक्षण करेंगे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल, पर्यावरण जागरण शिविर में होंगे शामिल*

Date:

Share post:

रिखणीखाल में 6 जून को सिंचाई कार्यों का निरीक्षण करेंगे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल, पर्यावरण जागरण शिविर में होंगे शामिल।

सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल का 6 जून को रिखणीखाल भ्रमण कार्यक्रम

रिखणीखाल। उत्तराखंड सरकार की सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल 6 जून 2026 को रिखणीखाल विकासखंड के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 11 बजे कांडानाला पहुंचकर सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए विभिन्न विकास एवं सिंचाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर योजनाओं की प्रगति एवं स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

इसके पश्चात अपराह्न 2 बजे ग्राम कुमाल्डी में आयोजित पर्यावरण जागरण शिविर में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मीडिया समन्वय एवं आवश्यक जानकारी के लिए मीडिया प्रभारी अजय तिवाड़ी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

— अजय तिवाड़ी, मीडिया प्रभारी
मो. 9756266697

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...