*अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज प्राइवेट लिमिटेड में इंटरव्यू प्रतियोगिता का आयोजन*

Date:

Share post:

अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज प्राइवेट लिमिटेड में इंटरव्यू प्रतियोगिता का आयोजन

कोटद्वार स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं संवाद कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य इंटरव्यू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 75 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक श्रीमती अनीता जखमोला तथा मुख्य अतिथि डॉ. नंद किशोर जखमोला और पीजी कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार के के अतिथि प्राध्यापक श्री अरविन्द दुदपुड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के सेंटर मैनेजर एवं समस्त शिक्षण स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षकों में स्वाति कंडवाल, सौरभ घनसेला, नितेश रावत, अंशिका डंगवाल, काशिश, रजनी रावत, कृतिका नेगी, अल्का रावत एवं मोहित ठाकुर शामिल रहे।
कड़े मुकाबले के बाद प्रतियोगिता में आरव बिष्ट ने प्रथम स्थान, कुनाल छेत्री ने द्वितीय स्थान तथा आदिल अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अपने संबोधन में संस्थान की निदेशक श्रीमती अनीता जखमोला ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संस्थान ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। विज्ञापन तथा समाचार प्रकाशन हेतु सम्पर्क 9756266697

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...