राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में आईक्यूएसी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए| *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में आईक्यूएसी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए | कार्यक्रम का आरम्भ प्रभारी प्राचार्य डॉ छाया सिंह, पुरातन छात्र समिति अध्यक्ष विनीता देवी एवं अभिभावक शिक्षक समिति उपाध्यक्ष सुमित्रा पोखरियाल के द्वारा सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया | उसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गीत,नाटक, भाषण, कविता के माध्यम से महिलाओं से जुड़े मुद्दो पर अपने भाव एवं विचार प्रस्तुत किये | इस कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ | जिसका विषय “शक्ति की पहचान : महिलाएं अपने सपनों के साथ” रहा | इस प्रतियोगिता में बी०एससी० चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा सिया, बी०ए० द्वितीय सेमेस्टर की छात्र संजना एवं सपना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया

| इसके निर्णायक मंडल में डॉ सुधीर सिंह रावत, डॉ अजय कुमार, डॉ गिरीश चन्द्र आर्य एवं परिणाम संकलन में डॉ प्रदीप कुमार सम्मिलित थे | नमामि गंगे समिति द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी | कार्यक्रम में नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ विवेक रावत ने उपस्थित छात्राओं की माताओं को नमामि गंगे की कैप एवं बैग देकर सम्मानित किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में महिला अधिकारों तथा समाज में हो रहे बदलावों में उनके महत्व को रेखांकित किया | कार्यक्रम का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करके किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सुमनलता, मोनिका एवं शिशंत ममगाईं के द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में डॉ नीरज असवाल, डॉ विकाश प्रताप सिंह, डॉ जूली, अंजू नेगी, सावित्री, अनिल कुमार, धर्म सिंह, सुशांत धस्माना, नरेश चन्द्र उपस्थित रहे।

Related articles

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 14 घायल, एक अभी भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली/पीपलकोटी। उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी...

*खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम रांसी स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद...

*गुलदार के आतंक पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार का वन विभाग घेराव, सौंपा ज्ञापन, , थम नहीं रहे गुलदार के हमले, जनहानि...

गुलदार के आतंक पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार का वन विभाग घेराव, सौंपा ज्ञापन, ,...

*कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में चला वृहद स्वच्छता अभियान*

कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में चला वृहद स्वच्छता अभियान मंदिर परिसर, पैदल मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की...