राजकीय महाविद्यालय कण्व घाटी कोटद्वार में लगाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर |

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्व घाटी कोटद्वार में लगाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर |

राजकीय महाविद्यालय कण्व घाटी कोटद्वार में लगाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर |


आज दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कण्व घाटी कोटद्वार मैं राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का प्रारम्भ महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया उसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयसेवियों द्वारा लक्ष्यगीत की आकर्षक प्रस्तुति दी गयी | आज के कार्यक्रम के मुख्य वक़्ता डॉ. अनुराग शर्मा, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर वाणिज्य ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा दो कहानियों के माध्यम से स्वयसेवियों एवं छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति प्रोत्साहित भी किया | राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा सभी स्वयसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं ध्येय वाक्य से अवगत कराया | कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. कविता अहलावत ने धन्यवाद ज्ञापन दिया | एक दिवसीय शिविर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसके अंतर्गत महाविद्यालय मैं राष्ट्रीय सेवा योजना वाटिका की साफ़ सफाई की गयी | राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में डॉ. गीता रावत शाह, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. कविता अहलावत, अजय रावत, रानी, जितेंद्र, संजय कंडारी, रविंद्र गुसाईं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयसेवी तथा अन्य छात्र/ छात्रा उपस्थित रहे |

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...