*राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरूड़ा की छात्रा पावनी ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में पूरे जनपद में 88%अंक हासिल कर रैंक 1 हासिल किया* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

हम सभी के लिए बड़े हर्ष की बात है कि, कुo पावनी पुत्री श्री राजेंद्र प्रसाद एवं पिंकी देवी जो कि,शिक्षा सत्र 2024 -25 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा, संकुल केंद्र – मठाली जयहरिखाल में कक्षा 5 की छात्रा रही है ने 09 मार्च 2025 को, कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय-2025 क़ी प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक 88 अंक प्राप्त करके पूरे जनपद में रैंक -1 हासिल किया है. पावनी क़ी इस शानदार सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी जयहरिखाल अमित चंद प्रभारी बी आर सी मोहन सिंह गुसाईं, संकुल समन्वयक मठाली आरती रावत विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल

अलग खबर डाटकाम उत्तराखण्ड का लोकप्रिय हिंदी पोर्टल:

सहायक अध्यापिका श्रीमती ज्योति बौँठियाल ग्राम सभा मेरुड़ा के ग्राम प्रधान दीनदयाल जदली,सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति अनुसूया प्रसाद जदली, सुनीता देवी, अनीता देवी, सुषमा देवी, ब्रह्मानंद जदली, राजेंद्र भारद्वाज, दीपा रानी, निधि नौटियाल, रविन्द्र कुमार,मंजू कपूर, नेहा मोहन, दीपक जदली, सतेश्वरी देवी,देवेंद्र सिलोनी,अंजू देवी,रेनू देवी,शाकम्बरी देवी, सरोजनी देवी, लक्ष्मी देवी,थी महेंद्र जदली, रिद्धि भट्ट, जयश्री कंडवाल,सीमा भारद्वाज आदि ने प्रशन्नता व्यक्त की. ग्राम प्रधान मेरुड़ा दीनदयाल जदली ने पावनी की इस सफलता का सारा श्रेय उसकी खुद क़ी मेहनत, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल तथा सहायक अध्यापिका ज्योति बौँठियाल का कुशल मार्गदर्शन एवं विद्यालय के बच्चों के प्रति समर्प, उसके माता-पिता राजेंद्र प्रसाद पिंकी देवी तथा दादी सातेश्वरी देवी क़ी बच्चों क़ी परवरिश तथा शिक्षा के प्रति सजगता को दिया. इसके लिए उन्होंने समूचे विद्यालय परिवार के साथ-साथ पारिवारिक लोगों क़ी मुक्त कंठ से प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि कुमारी पावनी इससे पहले भी जनपद स्तरीय मैथ्स विजार्ड, इंग्लिश स्पेल जीनियस, बाल – शोध प्रतियोगिता,जनपदीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में अंताक्षरी प्रतियोगिता, मानचित्र निर्माण प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा डू समथिंग सोसाइटी MKVN कोटद्वार द्वारा आयोजित संस्कृत श्लोक वाचन प्रतियोगिताओं में शिरकत करते हुए, अपने विद्यालय,अपने गुरुजनों, ग्राम सभा मेरुड़ा तथा समूचे विकासखंड का नाम रोशन कर चुकी है. इसके लिए उन्होंने पावनी को बधाई दी.साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु अपनी शुभकामनायें दी. उन्होंने यह भी बताया कि, अभी हाल ही में पावनी ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा- 2025 में आठवीं रैंक हासिल करते हुए एक और उपलब्धि हासिल क़ी है.

Related articles

सावधान! उत्तराखंड और यूपी में अगले 48 घंटे आफत की बारिश, रेड अलर्ट जारी

देहरादून/लखनऊ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों...

*रिखणीखाल: नाबालिग युवती को बहलाया फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में रिखणीखाल पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार*

गुमशुदगी से बरामदगी तक 24 घण्टे का सफऱ— सुरक्षा के संकल्प, संवेदनशीलता व सतर्कता से सुरक्षित लौटी नाबालिग। पुलिस...

*कोटद्वार:प्रकृति हरियाली और समृद्धि का पर्व हरेला हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखण्ड का लोकपर्व*

प्रकृति हरियाली और समृद्धि का पर्व हरेला हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखण्ड का लोकपर्व: हरेला...

*रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत...

रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण...