*राजकीय पाॅलीटेक्निक में आज मतदान की महत्ता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया* *अलग खबर डाटकाम उत्तराखण्ड का लोकप्रिय हिंदी समाचार वेबसाइट*

Date:

Share post:

मतदान जागरूकता पर व्याख्यान व रैली आयोजन

    राजकीय पाॅलीटेक्निक पौड़ी में आज मतदान की महत्ता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को लोकतंत्र में मतदान की भूमिका के प्रति जागरूक होने एवं नए मतदाताओं को वोटर आईडी बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। छात्रों को न सिर्फ मतदान के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें यह भी बताया गया कि जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनका यह कर्तव्य है कि वे समय पर मतदान करें।
इसके बाद राजकीय पाॅलीटेक्निक की प्रभारी प्रधानाचार्या कुसुम द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान छात्रों ने वार्ड संख्या 09 में जागरूकता रैली निकाली, जिसमें छात्रों ने नागरिकों को आने वाले चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया।

  इस अवसर पर इलेक्शन लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी.) प्रभारी  सोमनाथ टोडरिया, संस्था नोडल अधिकारी अमरीश सैनी, ई.एल.सी. सदस्य  विजय कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Related articles

*नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप, AAP ने राज्य सरकार से मांगा...

नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप,...

*मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से मनाया गया*।

वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम...

आज विश्व स्वास्थ्य दिवसप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार, पौड़ी गढ़वाल मे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, इस बार की थीम थी empowring Pharmacist for...

आज विश्व स्वास्थ्य दिवस. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार, पौड़ी गढ़वाल मे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, इस...

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...