राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय: बिजनी बड़ी, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में योग शिविर का आयोजन।

Date:

Share post:

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय: बिजनी बड़ी, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में योग शिविर का आयोजन।

विकासखण्ड:यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय: बिजनी बड़ी में आज “आयुर्वेदिक और यूनानी विभाग”- केंद्र मोहनचट्टी (यमकेश्वर) के सहयोग से “योग-शिविर” का आयोजन किया गया।
योग शिविर में योग अनुदेशक श्री कुलदीप कुमार और श्रीमती स्वाती थपलियाल के द्वारा बच्चों को शरीर को स्वस्थ रखने के उपायों के साथ-साथ प्राणायाम, योग तथा दैनिक जीवन की स्वस्थ क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
योगासन में बच्चों को विभिन्न प्रकार के योगासन (वृक्षासन, ताड़ासन, हलासन, उष्ट्रासन, पद्मासन, भुजंगासन आदि ) प्राणायाम-कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा “ऊॅं” का सांस के साथ अभ्यास, पूरक-रेचक-कुम्भक आदि अभ्यास कराए गए। कुलदीप जी एवं श्रीमती स्वाति द्वारा योगासन कराते समय योग करने की विधि, समयावधि तथा उसके लाभों के बारे में भी विस्तार से बच्चों को बताया गया।

योग शिविर का लाभ विद्यालय परिसर में स्थित बाल-वाटिका (आंगनबाड़ी) के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ-साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी के बच्चों द्वारा भी लिया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्री मनोज मैठानी जी द्वारा भी बच्चों को स्वच्छता विषयक आवश्यक निर्देश दिए गए। अध्यापक श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा बच्चों को माह सितम्बर में आयोजित होने वाले “स्वच्छता-पखवाड़े” के बारे में विस्तार से अवगत कराकर तिथिवार निर्धारित गतिविधियों का विवरण भी साझा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ-साथ, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती सतेश्वरी देवी, आशा कार्यकर्ती श्रीमती सुनीता देवी, भोजन माता श्रीमती गुड्डी देवी के अलावा कुछ माता अभिभावक भी उपस्थित रहे। योग शिविर आयोजित करने की व्यवस्थायें एवं संचालन श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा किया गया।

Related articles

*कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित*

कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित बीरोंखाल। विकासखंड बीरोंखाल के कांडा मल्ला में वीरबाला...

*भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार की आर्थिक रूप से...

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर...

*कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर*

कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...