*राजकीय इण्टर कॉलेज कीर्तिखाल में चतुर्थ वार्षिक उत्सव एवं संस्था की वार्षिक पत्रिका कीर्तिसुधा के चतुर्थ संस्करण का विमोचन*

Date:

Share post:

राजकीय इण्टर कॉलेज कीर्तिखाल में चतुर्थ वार्षिक उत्सव एवं संस्था की वार्षिक पत्रिका कीर्तिसुधा के चतुर्थ संस्करण का विमोचन बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल डॉ० सुरेन्द्र सिंह नेगी जी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।जिनकी प्रेरणा से विकास खण्ड के प्रत्येक विद्यालयों में वार्षिकोत्सव व पत्रिका का हर वर्ष आयोजन होता है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य, विशिष्ट अतिथियों, पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व बच्चों की सुन्दर प्रस्तुति सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान से हुई ।वार्षिकोत्सव में पूर्व प्रधानाचार्य श्री मोहन सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, राजकीय शिक्षक संघ के मण्डलीय मंत्री श्री मनमोहन चौहान, जनपद उपाध्यक्ष श्री पूरन नेगी एवं रा इ का पालीलंगूर के पूर्व प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र चौहान जी. सामाजिक कार्यकर्ता श्री भारत सिंह रावत, पूर्व शिक्षा अधिकारी श्री प्रेमलाल डोबरियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रा०प्रा०वि० कोटलमंडा की प्रधानाचार्या श्रीमती आशा बुडाकोटी, कीर्तिखाल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती राजेश्वरी तिवारी एवं सहायक अध्यापिका श्रीमती सरिता के विद्यालय के नन्हे नन्हे बच्चों व रा०इ०का० कीर्तिखाल के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गायन, गढ़वाली लोक संस्कृति एवं अन्य राज्यों की लोक संस्कृतियों की आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शको का मनमोह लिया। पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू जी द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी गई। इस अवसर पर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका कीर्तिसुधा का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ० सुरेन्द्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य, विशिष्ट अतिथियों एवं पत्रिका के सम्पादक श्री प्रदीप सिंह नेगी ने किया। प्रधानाचार्य श्री राकेश सिंह नेगी जी ने कहा कि वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण अवसर है तथा कीर्तिसुधा के माध्यम से हम छात्र. छात्राओं की सृजनशील प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहे हैं। समारोह में पी०टी०ए० अध्यक्ष श्री अनिल सिंह रावत, एस०एम०सी० अध्यक्षा श्रीमती नीलम देवी, कई ग्राम सभाओं के प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न गांवों से आये अभिभावक, विद्यालय के सभी शिक्षक. कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता श्री इन्द्रपाल, छात्र अंकुश द्वारा अंग्रेजी में एवं छात्राओं कामिनी एवं दीपाली द्वारा हिन्दी में किया गया। स्थानीय अभिभावक श्रीमती ऊषा रावत द्वारा गढवाली कविता पाठ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ सुरेन्द्र सिंह नेगी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल विशिष्ट अतिथि श्री मोहन सिंह रावत पूर्व प्रधानाचार्य विशिष्ट अतिथि श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली श्री मनमोहन चौहान, मण्डलीय मंत्री राजकीय शिक्षक संघ श्री नागेन्द्र चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य राइका पाली श्री भारत सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता रा०प्रा०वि० कोटलमण्डा की प्रधानाध्यापिका सभी ने कार्यक्रम में अपना सम्बोधन दिया एवं विद्यालय परिवार, अतिथियों एवं अभिभावकों के सहयोग से सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम की प्रसंशा की गई। राजकीय विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर सभी वक्ताओं ने चिंता व्यक्त की एवं बडी संख्या में उपस्थित अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पाल्यों को राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलवायें। इस अवसर पर रा०इ०का० पाली के शिक्षक श्री राकेश सिंह रावत, श्री दिनेश रावत, श्री संजय रावत, आरती एवं आरिफा भी उपस्थित रहे।समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्रधानाचार्य श्री राकेश सिंह नेगी ने की।

Related articles

*एक शतायु वीर माता से मुलाकात – श्रीमती भूमा देवी वीरता और गर्व का जीवंत अहसास, मानो शहीद गुमान सिंह स्वयं पूर्व सैनिक संघर्ष...

एक शतायु वीर माता से मुलाकात – श्रीमती भूमा देवीवीरता और गर्व का जीवंत अहसास, मानो शहीद गुमान...

रहस्यमयी वायरसों ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता: इबोला और हंटावायरस के नए रूपों ने दुनिया को किया हैरान

नई दिल्ली/अफ्रीका/दक्षिण अमेरिका। दुनिया एक बार फिर ऐसे वायरसों के खतरे का सामना कर रही है, जिन्होंने वैज्ञानिकों...

नगर निगम की तिरंगा लाइटों की तार चोरी मामले में कोटद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

तकनीकी जांच, CCTV विश्लेषण एवं लगातार नगर निगम की तिरंगा लाइटों की तार चोरी मामले में कोटद्वार पुलिस...

भारत–साइप्रस रक्षा सहयोग को नई रणनीतिक दिशा, क्षेत्रीय समीकरणों पर पड़ सकता है व्यापक प्रभाव: ऋषि कण्डवाल ( लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य...

तुर्की–पाकिस्तान समीकरणों के बीच भारत ने चुनी नई रणनीतिक राह *भारत–साइप्रस रक्षा सहयोग को नई रणनीतिक दिशा, क्षेत्रीय समीकरणों...