*यमकेश्वर: यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जाखणीखाल में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक*

Date:

Share post:

जाखणीखाल में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर हुआ मंथन, सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खुद जनता के द्वार तक जा रही है प्रदेश में सिंचाई योजनाओं को लेकर अच्छे कार्य हो रहे हैं तथा हर खेत तक पानी किसानों की खुशहाली को लक्ष्य बना कर कार्य हो रहे हैं।

यमकेश्वर के द्वारीखाल विकासखंड अंतर्गत जाखणीखाल क्षेत्र में सिंचाई विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने बैठक की अध्यक्षता की आयोजित बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाना, जल संरक्षण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक के दौरान ग्रामीणों द्वारा सिंचाई नहरों की मरम्मत, जलापूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, कृषि भूमि तक पर्याप्त पानी पहुंचाने तथा लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने संबंधी विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव रखे गए। विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की प्राथमिकता वाली समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह जी, किसान मोर्चा के सुभाष चंद्र चौहान जी, युवा मोर्चा के राजेंद्र सिंह पंवार जी, सत्य प्रसाद बड़थ्वाल जी, ग्राम प्रधान बिना देवी जी, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश जी, वीरेंद्र रावत जी, मंडल मंत्री उमेद सिंह जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप पाल अवर अभियंता एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु सिंचाई व्यवस्थाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार एवं विभाग जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related articles

आईटीडीए कैल्क, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एवं बुरांश कोचिंग द्वारा इंटर-बैच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कोटद्वार। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य...

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत झंडीचौड़ में किसान शिविर आयोजित, जैविक खेती अपनाने और पीएम किसान की समस्याओं के समाधान पर जोर

कोटद्वार। कृषि विभाग के "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत कृषि विभाग डुगड्डा के प्रभारी केहर सिंह चौधरी द्वारा...

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...