*द्वारीखाल ब्लॉक मुख्यालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विकास योजनाओं पर किया व्यापक मंथन, सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा तथा ब्लॉक प्रमुख बीना राणा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुई बैठक*

Date:

Share post:

द्वारीखाल ब्लॉक मुख्यालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विकास योजनाओं पर किया व्यापक मंथन, सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा तथा ब्लॉक प्रमुख बीना राणा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुई बैठक

यमकेश्वर के द्वारीखाल ब्लॉक मुख्यालय में सिंचाई विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सिंचाई योजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, जल संरक्षण तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में संचालित सिंचाई योजनाओं की प्रगति, नहरों एवं गूलों की स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गुसाईं, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कल्याण सिंह, पूर्व प्रमुख रविंद्र रावत, खंड विकास अधिकारी (वीडीओ), सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप पाल , अवर अभियंता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के समग्र विकास एवं किसानों के हित में प्रभावी कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related articles

आईटीडीए कैल्क, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एवं बुरांश कोचिंग द्वारा इंटर-बैच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कोटद्वार। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य...

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत झंडीचौड़ में किसान शिविर आयोजित, जैविक खेती अपनाने और पीएम किसान की समस्याओं के समाधान पर जोर

कोटद्वार। कृषि विभाग के "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत कृषि विभाग डुगड्डा के प्रभारी केहर सिंह चौधरी द्वारा...

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...