भारी बरसात से हुए नुकसान का आंकलन हेतु केन्द्रीय टीम आज जनपद पौड़ी में

Date:

Share post:


उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय मानसून के कारण हाल ही में घटित प्राकृतिक आपदाओं से हुई जन-धन की हानि एवं प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय आकलन करने के उद्देश्य से भारत सरकार, अन्तर मंत्रालयी केन्द्रीय टीम आज 09 सितम्बर, 2025 को जनपद पौड़ी गढ़वाल भ्रमण करेगी।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार टीम प्रातः 02 बजकर 20 मिनट पर हेलिपैड भरसार औद्यानिकी संस्थान पहुंचेगी। इसके उपरान्त प्रातः 02:50 बजे से सांय 03:20 बजे तक टीम आपदा प्रभावित परिस्थितियों की समीक्षा हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगी तथा आपदा से हुई क्षति का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
सांय 03:50 बजे से 04:20 बजे तक टीम ग्राम सैंजी का स्थलीय निरीक्षण एवं जनसंवाद करेगी, जहां आपदा से प्रभावित ग्राम का प्रत्यक्ष अवलोकन किया जाएगा। तत्पश्चात टीम पुनः हेलिपैड भरसार के लिए प्रस्थान करेगी।

Related articles

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...