भाबर क्षेत्र के अन्तर्गत वार्ड नंबर 37 पश्चिमी तथा पूर्वी झण्डीचौड़ में किसानों की फसल दीमक कर रहे खराब, पार्षद सुखपाल शाह ने प्रभावित किसानों को निशुल्क दीमक उन्मूलन दवा वितरित करने की मांग की।

Date:

Share post:

भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड, पूर्वी झंडी चौड में खड़ी धान की फसल पर दीमक का प्रकोप चल रहा है वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह को प्रगतिशील कृषक सुरेश चंद, लव किशोर शर्मा, नयन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह चौहान आदि किसानों ने अवगत कराया की लगभग एक महीना पहले धान की रोपाई की गई थी मगर उनमें कोई बीमारी लग रही है जिसका पता नहीं चल पा रहे हैं धान की फसल खड़े-खड़े सुख रहे हैं व तना टूट कर खेत में गिर रहे हैं इसमें पार्षद सुप्रासन है तुरंत संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया आज वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व अन्य वार्डों में कृषि विभाग के ब्लॉक डुगुड्डा प्रभारी केहर सिंह, BTM शशि मोहन बिंजोला मैं स्थलीय किसानों के खेतों में जाकर निरीक्षण किया इसमें जांच के बाद प्रभारी ने बताया दीमक खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है पौधे का तना को दीमक लग रहा है इससे पौधा सूख जाता है और सूखने के उपरांत पौधा टूट जाता है ऐसी स्थिति में (कारटप प्लस क्लोरो) दवाई का छिड़काव धान की खेती में स्प्रे के माध्यम से किसान करें कृषि विभाग का किसान स्टोर मिलन चौक से इस दवाई को खरीदें व बिल भी प्राप्त करें बिल के साथ बैंक पासबुक, आधार कार्ड कृषि विभाग में जमा करें इस दवाई का 50% पैसा रिटर्न किसानों के खाते में आएगा इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि भाबर में सैकड़ो हेक्टर किसान खेती बाड़ी करते हैं धान लगाते हैं जिसमें सोयाबीन उड़द आदि की खेती बड़ी मात्रा में करते हैं ऐसे में कृषि विभाग को समय-समय पर किसानों के खेत में जाकर खेती का निरीक्षण करना चाहिए दवाई निशुल्क किसानों को मिलनी चाहिए वह स्प्रे मशीनों को भी किसानों के देनी चाहिए

Related articles

*एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण*”16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और वय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच*

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण 16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और...

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया...

*रिखणीखाल:रिखणीखाल डेरियाखाल कोटद्वार मोटर मार्ग पर ढाबखाल के निकट घोड़ीखाल में स्कवर धंसने से यातायात बंद, लोनिवि लैंसडाउन की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल*

रिखणीखाल डेरियाखाल कोटद्वार मोटर मार्ग पर ढाबखाल के निकट घोड़ीखाल में स्कवर धंसने से यातायात बंद, लोनिवि लैंसडौन...

रिखणीखाल विकास खण्ड के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव..

प्रखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव.. प्रखण्ड रिखणीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी...