बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शांति बनाए रखे, ताकि हमारे देश के भावी कर्णधारों की पढ़ाई में ना हो व्यवधान: महेन्द्र पाल सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति।

Date:

Share post:

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शांति बनाए रखे, ताकि हमारे देश के भावी कर्णधारों की पढ़ाई में ना हो व्यवधान। कोटद्वार तथा समाज हित के लिए सदैव संघर्ष करने वाली पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने कोटद्वार की जनता का आवाहन किया है कि हमारे देश के भावी कर्णधारों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पडाव उनकी बोर्ड परीक्षाओं कासमय चल रहा है और वहीं मजहबी तथा धार्मिक त्यौहार भी चल रहे हैं इसके साथ विवाहोत्सव भी जारी हैं अत: इन सबके बीच हमारे पूरे समाज का दाइत्व बन जाता है कि हमारे नौनिहालों की पढ़ाई में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग से व्यवधान ना हो। उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम् न्यायालय की सीधी गाइडलाइन है एक न्यूनतम डेसीबेल में लाउडस्पीकर का उपयोग हो।

प्रिय नागरिकों,

बोर्ड परीक्षाओं का समय है, और बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान न डालना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। आइए, हम सभी मिलकर तेज आवाज वाले डीजे, लाउडस्पीकर और आतिशबाजी पर रोक लगाएं, ताकि बच्चे शांत वातावरण में एकाग्रता से तैयारी कर सकें। 🙏

शादी-विवाह या अन्य कार्यक्रमों में ध्वनि प्रदूषण न हो, यह सुनिश्चित करें। हमारे बच्चों का भविष्य हमारे हाथ में है, आइए, हम उनकी पढ़ाई में सहयोग करें। 💕

महेन्द्र पाल सिंह रावत अध्यक्ष
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का किया गया गठन श्रीमती प्रतिभा गुप्ता अध्यक्ष व वीना रावत सचिव...

रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे श्रीमती...

*लहंगा, आधी वर्दी – तीन पीढ़ी का समर्पणशादी के मंडप से रिटायरमेंट तक, और अब बेटा अग्निवीर – एक पहाड़ी फौजी परिवार की पूरी...

लहंगा, आधी वर्दी - तीन पीढ़ी का समर्पणशादी के मंडप से रिटायरमेंट तक, और अब बेटा अग्निवीर -...

आईटीडीए कैल्क, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एवं बुरांश कोचिंग द्वारा इंटर-बैच प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कोटद्वार। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य...

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत झंडीचौड़ में किसान शिविर आयोजित, जैविक खेती अपनाने और पीएम किसान की समस्याओं के समाधान पर जोर

कोटद्वार। कृषि विभाग के "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत कृषि विभाग डुगड्डा के प्रभारी केहर सिंह चौधरी द्वारा...