*पौड़ी के बेसिक विद्यालयों की शरद एवं शीतकालीन जनपदीय कीड़ा प्रतियोगिता कोटद्वार द्वितीय दिवस पर विजेताओं को प्रदान किए गये पुरुस्कार*

Date:

Share post:

पौड़ी के बेसिक विद्यालयों की शरद एवं शीतकालीन जनपदीय कीड़ा प्रतियोगिता कोटद्वार
द्वितीय दिवस

खेलों द्वितीय दिवस सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य भागवत सिंह नेगी
एवं डॉ o दीप चंद्र बलूनी ने राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में इन प्रतियोगिताओं में अतिथि रहे, उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
परिणाम
प्राथमिक कबड्डी बालक वर्ग के फाइनल में ब्लॉक यमकेश्वर विजेता तथा पौड़ी उप विजेता रहा,
प्राथमिक बालिका वर्ग कबड्डी के फाइनल में खिर्सू ने यमकेश्वर को हराया।
सब जूनियर कबड्डी बालक वर्ग फाइनल में यमकेश्वर विजेता तथा खिर्सू उपविजेता रहा।

सब जूनियर खो खो बालिका वर्ग फाइनल में यमकेश्वर ने द्वारीखाल को शिकस्त दी। इसी वर्ग की बालक प्रतियोगिता में यमकेश्वर ने नैनीडांडा को पराजित किया।

प्राथमिक वर्ग की लंबी कूद में बालकों में पौड़ी के सागर, दुगड्डा के शिवकुमार एवं थलीसैंण के अनिकेत ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खेलों के विजेताओं को सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र चौहान, रीमा चौहान एवं गजेंद्र सुन्डली (सदस्य राज्य सनातन परिषद) तथा रंजना नेगी व्यावसायी ने पुरस्कार वितरित किए।

बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में खिर्सु की आरुषि ने प्रथम, द्वारिखाल की मीनाक्षी ने द्वितीय और कल्जी खाल की इशिता ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सब जूनियर गोला फेंक में विवेक यमकेश्वर, ऋतिक पौड़ी तथा करन सिंह जयहरीखाल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कब्जा किया। सब जूनियर वर्ग बालिकाओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में पाबो की सोनाक्षी ने प्रथम, द्वारिखाल की मोहिता ने द्वितीय एवं थलीसैंण की लीला ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
इस अवसर पर खेल समन्वयक ललित बिष्ट, प्रदीप रावत, मनोज जुगरान, ब्लॉक खेल समन्वयक, अरुण कुकरेती, जितेंद्र राय, बिपिन रांगण, प्रवीन नेगी, प्रकाश चौधरी, राजेश बलोदी, बिपुल भंडारी, लक्ष्मण सिंह रावत, बिपिन चौहान, कुल गौरव द्विवेदी, मुकेश, पंकज कुकरेती, दानवीर राणा, विजयपाल मोहन, नवीन जुयाल, अजय नौडियाल मकसूद अली, अनिल बलूनी, राजेश देवरानी, सुदर्शन जुयाल, सुरजीत रावत, रविन्द्र रावत, विजय लक्ष्मी रावत चंद्रकला बिष्ट, प्रभा नेगी, प्रेमलता रावत मंजू नेगी आदि उपस्थित रहे।

मंच संचालन राजीव थपलियाल, भोपाल सिंह रावत, सुरदीप गुसाईं, शैलेश जोशी, सुबोध ध्यानी ने किया।

Related articles

श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों एवं भजन संध्या का आयोजन

श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों एवं भजन संध्या का आयोजन कोटद्वार। श्री बालाजी...

*पेपर लीक से MiG-29 तक – ‘विश्वगुरु’ का ‘लीकेज मॉडल : महेन्द्र पाल सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

पेपर लीक से MiG-29 तक – ‘विश्वगुरु’ का ‘लीकेज मॉडल’ आलेख *महेंद्रपाल सिंह रावत, अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति,...

पनियाली गधेरे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन*

*पनियाली गधेरे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत ने ...

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों पर चिंता, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग

कोटद्वार/विशेष संवाददाता। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों और आम नागरिकों के खिलाफ की जा रही...