*पीतांबर दत्त बडथ्वाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बायोटेक विभाग में विभागीय परिषदीय प्रतियोगिताओं का आयोजन*

Date:

Share post:

बायोटेक्नोलॉजी विभाग में विभागीय परिषदीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
कोटद्वार l आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बायोटेक विभाग में विभागीय परिषदीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर डी. एस. नेगी ने छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया l इस अवसर पर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ नीता भट्ट ने छात्र-छात्राओं को विभाग में होने वाली इन प्रतियोगिताओं से होने वाले महत्व के बारे में बताया एवं भविष्य में इसी प्रकार प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया l इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में आकाश ,अमनदीप , यशिका ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया l पोस्टर प्रतियोगिता में अमनदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l निबंध प्रतियोगिता में अमनदीप ,मानसी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया l क्विज प्रतियोगिता में मानसी नेगी , आकाश ने प्रथम एवं यशिका, प्रियांशु ने द्वितीय एवं अमनदीप ,ईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l अवसर पर इस अवसर पर बायोटेक विभाग के समस्त अध्यापक गण एवं सहायक गण उपस्थित रहे l इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l

Related articles

कोटद्वार पीजी कॉलेज में ‘स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वारउद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार में उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैम्प कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं...

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई पुस्तकों में विशेष रुचि

कोटद्वार। विकास नगर गाड़ीघाट स्थित ख्यातिप्राप्त विद्यालय हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्या बुक फेयर, देहरादून की ओर से...