पनियाली गधेरे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन*

Date:

Share post:

*पनियाली गधेरे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन*

कोटद्वार। बरसात के मौसम को देखते हुए पनियाली गधेरे के किनारे बसे लोगों ने अपनी सुरक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, सिंचाई उपखंड कोटद्वार को पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पनियाली गधेरे क्षेत्र से प्रस्तावित अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को तब तक स्थगित रखा जाए, जब तक प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा दीवारों का निर्माण नहीं हो जाता।

ज्ञापन देने वालों का कहना है कि वर्तमान में मानसून का समय निकट है और यदि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना अतिक्रमण हटाया जाता है तो आसपास के निवासियों को बाढ़, कटाव तथा अन्य प्राकृतिक जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवारों के अभाव में बरसात के दौरान जनधन की हानि की आशंका बढ़ सकती है।

स्थानीय लोगों ने विभाग से अनुरोध किया कि पहले गधेरे के किनारे आवश्यक सुरक्षा दीवारों और सुरक्षात्मक कार्यों को पूरा कराया जाए, ताकि बरसात के दौरान क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके बाद ही किसी प्रकार की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सहायक अभियंता ने मामले का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग जनसुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेगा।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और सिंचाई विभाग उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा तथा बरसात से पहले सुरक्षा संबंधी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...