नैनीताल:नैनीताल में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाने के निर्णय पर अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण।

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।

मुख्यमंत्री द्वारा नशा मुक्त उत्तराखण्ड़ के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोले जाने के निर्णय पर अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मुख्यमंत्री द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड @25 के अंतर्गत जनपद नैनीताल में इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
इसी दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिले में नशामुक्ति केन्द्र खोले जाने की घोषणा की गई।
,इसी के अंतर्गत हल्द्वानी के पाण्डे नवाड़ में राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का संचालन प्रारंभ हो गया है।
मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने उक्त नशा मुक्ति केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान परिसर के समीप संचालित राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र भवन की चहार दिवारी की पुताई,परिसर में तत्काल सफाई कराने के निर्देश एसीएमओ को दिए।
इसके साथ ही परिसर के भीतर से गुजर रही सिंचाई नहर की मरम्मत हेतु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने नशामुक्ति केंद्र में मरीजों को दी जा रही आवश्यक सुविधाओं की जानकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं इसका संचालन कर रही स्वेच्छिक संस्था सोसायटी फोर प्रमोशन ऑफ यूथ एंड मॉसेज के प्रतिनिधि से ली।
इस दौरान उन्होंने परामर्शदाता,चिकित्सक कक्ष तथा अन्य कक्षो का निरीक्षण किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि
समाज में नशे की समस्या बढ़ रही है, उसके निवारण के लिए हल्द्वानी में यह संस्थान शुरु किया गया है, इसका उद्देश्य है कि नशे के प्रति जो लोग ज्यादा दिख रहे है, उन्हें हम समाज की मुख्य धारा मै लाये उसके लिए उनके इलाज की ब्यवस्था की गई है।
निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्वेता खर्कवाल, खण्ड विकास अधिकारी असगर तनवीर अपर सहायक अभियंता सिंचाई संजय कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Related articles

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...

*सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा जनता...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार...