*नीलकंठ दर्शन के दौरान परिजनों से बिछड़ी 05 वर्षीय बालिका, पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाकर लौटाई चेहरे की मुस्कान*

Date:

Share post:

आस्था की भीड़ में बिछड़ी मासूम, पौड़ी पुलिस ने बढ़ाया सहारे का हाथ।

नीलकंठ दर्शन के दौरान परिजनों से बिछड़ी 05 वर्षीय बालिका, पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाकर लौटाई चेहरे की मुस्कान।

नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच, 05 वर्षीय बालिका अदिति अपने माता-पिता से बिछड़ गई। भीड़ में अकेली और घबराई हुई मासूम को देखकर नीलकंठ पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे अपने संरक्षण में लिया और सुरक्षित चौकी लाकर उसकी देखभाल की। बालिका से प्राप्त सीमित जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी। मंदिर परिसर, पार्किंग क्षेत्र एवं आसपास के स्थानों पर लगातार अनाउंसमेंट कराए गए तथा पुलिस कर्मियों ने स्वयं भी सक्रिय रूप से खोजबीन की। पुलिस की सतर्कता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुछ ही समय में बालिका के माता-पिता का पता लगा लिया गया। जिसके उपरांत बालिका अदिति को सकुशल उसके पिता एवं माता निवासी मुजफ्फरनगर के सुपुर्द किया गया। अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पौड़ी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...