*खिर्सू:कैबिनेट मंत्री ने सड़क, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया*

Date:

Share post:

कैबिनेट मंत्री ने सड़क, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया


विकासखंड खिर्सू क्षेत्र में सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने थानधार से उल्ली तक निर्मित दो किलोमीटर मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। 58.22 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस दौरान मंत्री ने ग्राम उल्ली में पर्यटकों की सुविधा के लिए पांच लाख रुपये की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मंत्री ने खिर्सू-माण्डाखाल मोटर मार्ग पर बिडोली में निर्मित व्यूप्वाइंट का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह स्थल यात्रियों के लिए विश्राम और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के अवलोकन का अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पर्यटन से संबंधित आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भंडारी, ज्येष्ठ उप प्रमुख नितिन रावत तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...