राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के राज्य पोषित बी.एड. विभाग द्वारा EPC–4 के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय योग कार्यशाला का आयोजन

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के राज्य पोषित बी.एड. विभाग द्वारा EPC–4 के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला “stress manegement and personality development” पर आधारित है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ.डी.एस नेगी जी, बी.एड. विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.आर. एस. चौहान जी महाविद्यालय के योग प्रशिक्षक डॉ. अनुपम कोठारी जी तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. संदीप किमोठी, डॉ. हीरा सिंह जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में प्राचार्य जी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते मानसिक दबाव और प्रतिस्पर्धा के दौर में योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। और आशा जताई कि भावी शिक्षक योग को जन-जन तक पहुंचने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ.आर.एस. चौहान जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि एक शिक्षक के लिए अपने विषय के ज्ञान के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी आवश्यक है।
कार्यशाला के प्रथम दिवस में योग प्रशिक्षक के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न योगाभ्यास, ज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियां करवाई गई।
सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण उत्साह और सक्रियता के साथ अपनी सहभागिता निभाई, साथ ही बी.एड. विभाग के सभी प्राध्यापक–प्राध्यापिकाओं एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापकों ने भी योगाभ्यास किया।


कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बी.सी. शाह जी ने अपने संबोधन में कहा कि योग कार्यशाला केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वयं को समझने मानसिक संतुलन स्थापित करने तथा व्यक्तित्व निखारने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने कार्यशाला को पाठ्यक्रम, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए बहुत जरूरी बताया।
कार्यशाला के संयोजक डॉ. बी.सी. शाह डॉ. सुषमा भट्ट थलेड़ी एवं डॉ. डी.बी. सिंह जी थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुषमा भट्ट थलेड़ी जी ने किया।
कार्यशाला में डॉ. एस.सी. बहुगुणा, डॉ. सुनीता नौटियाल, डॉ. डी.के.मौर्य जी उपस्थित रहे।

Related articles

*अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज प्राइवेट लिमिटेड में इंटरव्यू प्रतियोगिता का आयोजन*

अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज प्राइवेट लिमिटेड में इंटरव्यू प्रतियोगिता का आयोजन कोटद्वार स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज...

*खिर्सू:कैबिनेट मंत्री ने सड़क, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया*

कैबिनेट मंत्री ने सड़क, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया विकासखंड खिर्सू क्षेत्र में...

*नीलकंठ दर्शन के दौरान परिजनों से बिछड़ी 05 वर्षीय बालिका, पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाकर लौटाई चेहरे की मुस्कान*

आस्था की भीड़ में बिछड़ी मासूम, पौड़ी पुलिस ने बढ़ाया सहारे का हाथ। नीलकंठ दर्शन के दौरान परिजनों से...

रिखणीखाल:रिखणीखाल में तहसील दिवस पर 22 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्यायें*

तहसील दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश रिखणीखाल में 22 शिकायतें दर्ज,...