वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड के श्री विश्वकर्मा मंदिर में आज विश्वकर्मा उत्थान समिति द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Date:

Share post:

भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड के श्री विश्वकर्मा मंदिर में आज विश्वकर्मा उत्थान समिति द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना हवन किया गया। विश्वकर्मा उत्थान समिति के अध्यक्ष पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि लगभग 40 साल पहले श्री विश्वकर्मा मंदिर के लिए स्वर्गीय रामेश्वर दयाल शाह ने यहां भूमि दान दी थी यहां पर जिला पौड़ी गढ़वाल का प्रथम विश्वकर्मा मंदिर वार्ड 37 में बना है जिसमें हर साल भंडारे का आयोजन होता है तथा यहाँ क्षेत्र की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना हवन कर क्षेत्र के कर्मकारों को जो टेक्निकल काम करते हैं तथा वे अपनी औजारों की पूजा करते हैं पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि लंबे समय से मंदिर व भवन जीर्ण शीर्ण गया है पिछले 2004 में तत्कालीन सरकार द्भारा भवन बनाया गया था तथा मंदिर लोगों ने अपने माध्यम से आर्थिक सहयोग से बनाया था मगर वर्तमान में सामुदायिक भवन व मंदिर बहुत जीर्ण शीर्ण हालात में पंहुच चुका है। सन् 2018 में मंदिर के लिए तत्कालीन बीजेपी के विधायक को मंदिर सौंदर्य करण के लिए प्रस्ताव दिया गया था। इसके साथ ही2023 में भी वर्तमान विधायक को भवन, मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए प्रस्ताव दिया गया मगर इसमें कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा उत्थान समिति ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर भी बधाई दी गई वह उनके लंबे जीवन के लिए भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की गईऔर और समिति ने कहा कि कहा कि पिछले वर्ष माननीय प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना नाम से जो योजना चलाई निश्चित रूप से विश्वकर्मा समाज का मान सम्मान बढ़ा है भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के निर्माता हैं यह हमारे पुराणों मैं भी उल्लेख है इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी शाह, पंडित धनवीर पुरोहित, लव किशोर शर्मा, बलवीर रमेला, चंद्रपाल शाह, रमेश चंद्र जोशी, हरि सिंह रावत, राजेंद्र सिंह चौहान, सूबेदार कुंवर दंत, नयन सिंह बिष्ट, धर्मचंद बांसवाल, कल्याण सिंह रावत, जय सिंह गुसाईं, दयानंद मैदोला, रणजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, आदि बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया

Related articles

*श्राद्ध का भोजन क्या सच में पितृों को प्राप्त होता है, माता सीता द्वारा दिया गया श्राद्ध भोज तो उन्होंने क्या देखा:संकलन ऋषि कण्डवाल...

सीता माता द्वारा दिया श्राद्ध भोज....भगवान श्रीकृष्ण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछा- हे प्रभु ! पृथ्वी पर लोग...

*कोटद्वार: अवैध रूप से चल रहे दो मदरसौं को किया गया सील, लकड़ीपडाव व नजीबाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे मदरसे*

जिलाधिकारी के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर प्रशासन का छापा, मदरसे सील सूचना/कोटद्वार/22 सितंबर, 2026:मुख्यमंत्री पुष्कर...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...