*थलीसैण: पपर्यावरण संरक्षण के महत्व को लेकर ग्रीन टाक कार्यक्रम का आयोजन* *कोटद्वार की बात*

Date:

Share post:

विकासखंड थलीसैंण की राजकीय इंटर कॉलेज बगवाड़ी में एक विशेष कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रसिद्ध पर्यावरणविद् श्री सच्चिदानंद भारती जी ने ग्रीन टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम विद्यालय की सभी छात्रों के लिए आयोजित किया गया ताकि हम सभी पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ सके और इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभा सकें ।इन बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई जिस में ग्रीन टॉक कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण के लाभ , डाला हमारा दगड़िया ,पेड़ लगाओ जीवन बचाओ ,एमिनेंट एक्सपर्ट कार्यक्रम , प्रमुख विशेष विशेषज्ञ द्वारा परिचय ,जीवन में लक्ष्य और उद्देश्य के बीच का अंतर ,कैसे कोयले से हीरा बनाने के उदाहरण द्वारा लक्ष्य को हासिल करें , प्रसिद्ध पर्यावरण श्री सच्चिदानंद भारती ने बताया की पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और हमें उनके महत्व को समझते हुए उन्हें बचाना चाहिए उन्होंने उन्होंने यहां भी बताया कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण के लिए बल्कि हमारे स्वास्थ्य और जीवन शैली के लिए जरूरी है कार्यक्रम के अंत में छात्रों से यह वादा लिया कि वह अपने घरों और स्कूल में अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और पर्यावरण के प्रति अपनी जवाबदारी निभाएंगे इस दौरान महाविद्यालय थलीसैंण के प्रसिद्ध विशेषज्ञ सुधीर सिंह रावत ने एमिनेंट एक्सपर्ट कार्यक्रम के तहत उन्होंने छात्रों को भविष्य की शिक्षा के महत्व और लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया उन्होंने बताया कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि यह हमें जीवन की असल मुद्दों के प्रति जागरूक बनानी चाहिए इसके अलावा रावत जी यह भी साझा किया कि आज के समय में तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल के महत्व को समझना बेहद जरूरी है उन्होंने छात्रों को या सलाह दी कि वे शिक्षा के साथ साथ अपनी करियर की दिशा को भी स्पष्ट करें और आने वाले समय में अपनी लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करें कार्यक्रम के अंत में श्री सुधीर रावत जी ने छात्रों से यह उम्मीद जताई कि वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करेंगे और भविष्य में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे इस प्रेरणादायक सत्र ने सभी छात्रों को न केवल शिक्षा के महत्व को समझाया बल्कि यह भी प्रेरित किया कि यह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमेशा तत्पर रहें ।अंत में कालेज में आये सभी अतिथियों का प्रधानाचार्य श्रीमती जसवंती देवी ने सफल कार्यक्रम पर आभार व्यक्त किया

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...