लोक संस्कृति दिवस के अवसर पर की गई नंदा ध्याण की विदाई
उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणी बडोनी जी के जन्मदिवस पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैंण में भव्य आयोजन किया गया।इस समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर शिवचरण नौडियाल (असिस्टेंट प्रोफेसर योग विज्ञान),प्रधानाचार्य श्री रघुवीर सिंह रावत,पीटीए अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह नेगी,एसएमसी अध्यक्षा श्रीमती सुनीता देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की गई।इंद्रमणी बडोनी को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शुरुआत मां सरस्वती की वंदना करते हुए उत्तराखंड राज्य गीत के साथ अतिथि स्वागत किया गया।अतिथियों को बैज अलंकरण करते हुए समस्त अध्यापकों द्वारा आगंतुकों का स्वागत किया गया,तत्पश्चात लोक संकृति पर आधारित थड़िया,चौंफला,बगड़वाल नृत्य,जागर आदि कार्यक्रमों ने समस्त आगंतुकों का मन मोह लिया।सेवित ग्राम सभाओं से पधारी हुई महिला मंगलदल टीमों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया।गढ़भोज कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय परंपरागत व्यंजनों के स्टॉल विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए जिनका अद्वितीय स्वाद और महक ने मुख्य अतिथि ने भूरि भूरि प्रशंसा की।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मां नंदा राजजात कार्यक्रम रहा। नौटी से प्रारंभ होकर राजजात विभिन्न पड़ाओं को पार करती हुई अपने अंतिम पड़ाव होमकुंड पहुंची। जहां से सभी ने भारी मन से नंदा विदा किया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी द्वारा समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर मंच संचालन सतीश कंडारी एवम चंद्र प्रकाश भेटवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे समस्त शिक्षक शिक्षिकाये मौजूद थी।




