*थलीसैण:राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में एक दिवसीय इंडोर गेम के अंतर्गत शतरंज एवं पंजा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया* | *अलग खबर डाटकाम कोटद्वार की बात*

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में एक दिवसीय इंडोर गेम के अंतर्गत शतरंज एवं पंजा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ छाया सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिता हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाती है | अतः सभी छात्र-छात्राओं इसमें बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें | उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी | इंडोर गेम के शतरंज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बी०एससी० द्वितीय सेमेस्टर का छात्र ध्रुव रावत एवं महिला वर्ग में बी०ए० द्वितीय

सेमेस्टर की छात्रा संजना विजेता रहे | पंजा लड़ाई के प्रारंभिक चरण के मुकाबले खेले गए जिसमें महिला वर्ग में 16 महिलाओं एवं पुरुष वर्ग में 5 पुरूषों ने प्रतिभाग किया | इस प्रतियोगिता में 3 पुरूषों एवं 9 महिलाएं अगले चरण के लिए क्वालीफाई हुई है | शतरंज प्रतियोगिता क्रीड़ा प्रभारी डॉ विकाश प्रताप सिंह एवं पंजा लड़ाई प्रतियोगिता डॉ विक्रम रौतेला के निर्देशन में हुई | इस इंडोर क्रीड़ा प्रतियोगिता में डॉ विवेक रावत,डॉ अतुल सिंह, डॉ हरिओम रावत, डॉ प्रमिल्ला चौहान, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ धर्मेद्र सिंह, अनिल कुमार, बलबीर सिंह, रमेश सिंह ने अपना सहयोग दिया | प्रतियोगिता के अंत में क्रीड़ा प्रभारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया |

Related articles

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर...

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 14 घायल, एक अभी भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली/पीपलकोटी। उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी...

*खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम रांसी स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद...

*गुलदार के आतंक पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार का वन विभाग घेराव, सौंपा ज्ञापन, , थम नहीं रहे गुलदार के हमले, जनहानि...

गुलदार के आतंक पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार का वन विभाग घेराव, सौंपा ज्ञापन, ,...