डॉ० अनुराग शर्मा की पुस्तक *21 कविताएँ: यथार्थ एंव कल्पनाएँ आनलाइन अमेजॉन पर प्रकाशित* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

डॉ० अनुराग शर्मा राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, आप एक विद्वान शिक्षक तो हैं ही, अपने शिक्षार्थियों के मध्य बेहद लोकप्रिय हैं, आपके शोध कई पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं, कहा जाता है कि एक भावुक या भावनाओं से भरा हिर्दय ही कविताओं की रचना करता है डॉ० अनुराग शर्मा बेहद सरल व्यक्तित्व उच्च विचार एवं समाज एवं मानवहित के कार्यों में भी अग्रणी रहते हैं, अलग खबर डाटकाम डॉ० अनुराग शर्मा जी के कविता संग्रह 21 कविताएँ: यथार्थ एवं कल्पनाएँ के गौरवमयी प्रकाशन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।

डॉ. अनुराग शर्मा की पुस्तक 21 कविताएँ : यथार्थ एवं कल्पनाएँ ऑनलाइन अमेजॉन पर प्रकाशित |
राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग शर्मा की कविताओं की पुस्तक “21 कविताएँ : यथार्थ एवं कल्पनाएँ” अमेजॉन पर ऑनलाइन प्रकाशित हो गई है | डॉ. शर्मा की कविताओं की यह पहली पुस्तक है, इससे पहले उनकी पुस्तकें – वित्तीय लेखांकन, Financial Accounting, कविता के रंग शब्दों के संग (साझा काव्य संकलन ) आदि प्रकाशित हो चुकी हैं | डॉ. अनुराग शर्मा के लेख तथा शोध पत्र समय समय पर प्रकाशित होते रहते हैं| डॉ. अनुराग शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में अनेक पुरस्कार तथा सम्मान से सम्मानित किया जा चूका है | डॉ. शर्मा की वर्तमान पुस्तक उनकी 21 कविताओं की मौलिक काव्य रचना है जिसमे उन्होंने यथार्थ तथा कलपनाओं का समावेश किया है, उन्होंने बीज की कल्पना, माँ , चिट्ठी, घर की दीवारें, कोलाहल, कोटद्वार सर्वोदय सेवक आदरणीय मान सिंह रावत जी, रविवार तथा बेटियाँ आदि उप शीर्षक पर अपनी कविताएँ लिखी हैं | यह पुस्तक अमेजॉन पर ऑनलाइन उपलब्ध है आप सभी इस पुस्तक को कविता के शीर्षक अथवा डॉ. अनुराग शर्मा के नाम से खोजकर ऑनलाइन खरीद कर पढ़ सकते हैं एवं अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रेषित कर सकते हैं |

Related articles

*मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू*

मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को...

*शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास* *अलग खबर डाटकाम*

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...