*जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने क्षतिग्रस्त मालन पुल के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान पुल निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। अनियोजित खनन के कारण टूट गया था पुल*

Date:

Share post:

कोटद्वार मालन पुल के कार्यों में लाएं गति: डीएम

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कोटद्वार स्थित क्षतिग्रस्त मालन पुल के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान पुल निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी  को निर्देशित किया कि कार्य की गति तेज की जाए और शीघ्रता से पुल निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की प्रत्येक प्रगति की जानकारी फोटोग्राफ सहित नियमित रूप से प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मालन पुल का कार्य शीघ्र पूर्ण होना अत्यावश्यक है, जिससे लोगों को नदी पार करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related articles

*खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित*

खेलों में योगदान के लिए शिक्षक सन्तूदास को किया गया सम्मानित श्रीनगर। जिला स्तरीय शरदकालीन शीतकालीन खेलों मिनी गढ़देवा...

आमसौड़ में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

कोटद्वार। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित आमसौड़ ग्राम सभा में गुरुवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ महाविद्यालय में बनने लगा चुनावी माहौल*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार छात्रसंघ चुनाव में आज 23 सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों बिक्री अध्यक्ष पद के...

*श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य* ? आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल**(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं) *

श्राद्ध_पक्ष_के_समय_क्यों_नहीं_किए_जाते_हैं_शुभ कार्य ? श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ...