जयहरीखाल:ट्रैकसूट पाकर विद्यार्थियों के खिल उठे चेहरे ………………… *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

ट्रैकसूट पाकर विद्यार्थियों के खिल उठे चेहरे ………………… राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता की भावना का विकास करने के उद्देश्यों को लेकर,कोटद्वार निवासी श्री राजेंद्र भंडारी जी भंडारी स्वीट शॉप गोखले मार्ग कोटद्वार वालों ने अपने स्वर्गीय माता-पिता जी की स्मृति में ट्रेक सूट, विकास रावत जी वार्ड नंबर 06 काशीरामपुर तल्ला निवासी ने स्वेटर, श्रीमती सुनीता उनियाल जी ने दो छोटे स्पीकर व ज्योमेट्री बॉक्स, शान बुक डिपो झंडा चौक कोटद्वार वालों ने विद्यालय के बुक बैंक को समृद्ध करने के लिए 51 बेहतरीन पुस्तकें राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा जयहरीखाल के विद्यार्थियों के लिए, ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी जदली

जी तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजीव थपलियाल जी को एक कार्यक्रम में सप्रेम भेंट की इन सभी वस्तुओं/चीजों को स्कूल में अपने पास पाकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा के सभी बच्चे अंकित धसमाना, आयुष घिल्डियाल, कुo खुशी जखमोला, कुo प्रियांशी, कार्तिक भारद्वाज तथा कुo काजल जखमोला अत्यंत प्रसन्न हुए. इस अवसर पर ग्राम सभा मेरुड़ा की ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी जदली जी,भूतपूर्व प्रधान श्री दीनदयाल जदली जी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजीव थपलियाल जी, सहायक अध्यापिका श्रीमती ज्योति बौँठियाल जी, विद्यालय प्रबंधन समिति के बहुत ही सक्रिय एवं ऊर्जावान अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद जी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित सदस्यों श्रीमती सुनीता देवी जी,श्रीमती अनीता देवी जी,श्रीमती पिंकी देवी जी, श्रीमती सुषमा देवी जी, श्री दिनेश चंद्र घिलियाल जी, श्री कृष्णा प्रसाद जखमोला जी, श्री हरीश धसमाना जी, श्री विनोद कुमार भारद्वाज जी, श्रीमती सतेश्वरी देवी जी, श्री राजेंद्र भारद्वाज जी तथा विद्यालय की भोजन माता श्रीमती अनीता देवी जी ने विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए इन सभी चीजों/वस्तुओं को सहर्ष उपलब्ध कराने हेतु, श्री राजेंद्र भंडारी जी, श्री विकास रावत जी, श्रीमती सुनीता उनियाल जी तथा शान बुक डिपो वालों को एवं उनके सभी पारिवारिक सदस्यों के प्रति राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा की विद्यालय प्रबंधन समिति परिवार की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया.एवं उनके सुखद भविष्य की कामना की. इस शानदार अवसर पर ग्राम सभा मेरुड़ा के भूतपूर्व प्रधान श्री दीनदयाल जदली जी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजीव थपलियाल जी एवं सहायक अध्यापिका श्रीमती ज्योति बौँठियाल जी ने इन सभी स्नेहीजनों द्वारा बच्चों के हित में किए गए इस बेहतरीन कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि, निकट भविष्य में भी आप लोग इस तरह के नेक कार्यों हेतु निरन्तर आगे बढ़ते रहें. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी आगंतुकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया.

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...