*चंपारण में बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शैक्षिक सेमिनार-2026,व नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत वर्ष के 17 राज्यों से आए हुए 190 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया.पौड़ी जिले से शिक्षक राजीव थपलियाल सहित शिक्षक हुए सम्मानित*

Date:

Share post:

जनपद पौड़ी गढ़वाल के 12 नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाएं चम्पारण में हुए सम्मानित दिनांक 4 जून 2026 को शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के नजदीक छत्तीसगढ़ के वृंदावन कहे जाने वाले चंपारण में बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शैक्षिक सेमिनार-2026,व नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत वर्ष के 17 राज्यों से आए हुए 190 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया. कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक श्री शैलेश भाई प्रजापति,श्रीमती गायत्री मिश्रा, श्रीमती उमा डयूंडी,श्रीमती नंदी बहुगुणा और मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी विलासपुर श्री विजय टांडेय ने सभी राजकीय विद्यालयों के नवाचारी शिक्षकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस भव्य कार्यक्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के बारह (12) शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने नवाचार प्रस्तुत किये। सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में जनपद पौड़ी गढ़वाल से श्री राजीव थपलियाल, श्री कमलेश बलूनी ,श्री दिनेश बिष्ट, श्री विनोद रावत और श्री रविन्द्र कुमार श्रीमती सरिता मैंदोला ,श्रीमती विभा रावत,श्रीमती ऊषा सागर, श्रीमती सुषमा चौधरी,श्रीमती कुसुम लखेड़ा,श्रीमती अनीता गुसाईं और श्रीमती अर्चना रावत शामिल रहे।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...