खबरदार: बिना अनुमति पटाखे बेचे तो खैर नही* *बिना अनुमति पटाखा विक्रय/भंडारण पर की जाएगी सख्त कार्यवाही : मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी।

Date:

Share post:

दीपावली पर्व से पूर्व आतिशबाजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

बिना अनुमति पटाखा विक्रय/भंडारण पर की जाएगी सख्त कार्यवाही : मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी।

आगामी दीपावली एवं त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी श्री राजेन्द्र सिंह खाती द्वारा श्रीनगर कस्बा क्षेत्र में स्थित आतिशबाजी विक्रेताओं के गोदामों एवं दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारी द्वारा पटाखा विक्रेताओं को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए गए —

👉केवल वैध अनुमति / लाइसेंस प्राप्त विक्रेता ही पटाखों का भंडारण एवं विक्रय कर सकते हैं।
👉दुकानों एवं गोदामों में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण (रेत, पानी, फायर एक्सटिंग्यूशर आदि) अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें।
👉पटाखों का भंडारण घनी आबादी / विद्युत स्रोतों / ज्वलनशील पदार्थों के अत्यधिक निकट न किया जाए।
👉किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री या बिना अनुमति स्टॉक पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

आमजन से अपीलः-
त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाने के बीच सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दें। पटाखों का प्रयोग सोच-समझकर करें, सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या अग्निशमन विभाग को दें।

Related articles

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...

*डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में तत्क्षण वाद विवाद प्रतियोगिता...

तत्क्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद मुदस्सिर ने प्राप्त किया प्रथम स्थानडॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। *लोकप्रिय गढवाली गीत मास्टर जी सुणिल्या...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। डर के कारण घर...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण* क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी करण क्षेत्री के नेतृत्व में चलाया गया अभियान*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को...