*अलग खबर डाटकाम*उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता, जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य पदार्थों की जांच तेज

Date:

Share post:

उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता, जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य पदार्थों की जांच तेज

दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन सतर्क, खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान जारी
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग एवं प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा जनपद में व्यापक सैंपलिंग एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान दूध, दुग्ध उत्पाद, मिठाई, नमकीन एवं मसाला आदि खाद्य पदार्थों के कुल 14 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।

अभियान के तहत बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों की जांच की गयी, जिसमें दूध, पनीर, दही और मावा के नमूने लेकर परीक्षण हेतु भेजे गए। इसके उपरांत दल ने विभिन्न मिठाई एवं नमकीन प्रतिष्ठानों तथा मसाला विक्रेताओं से भी नमूने संकलित किए।

निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माण इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गयी। जहां-जहां कमियाँ पायी गयीं, संबंधित प्रतिष्ठानों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। दल ने सभी व्यापारियों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।

सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) पी.सी. जोशी ने बताया कि यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत की गयी। निरीक्षण दल में तहसीलदार दीपक भंडारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनगर संदीप मिश्रा, तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल शामिल रहे।

Related articles

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...