*जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में 65.33 करोड़ का संभावित बजट पारित, विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा* *अजय तिवाडी़*

Date:

Share post:

जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में 65.33 करोड़ का संभावित बजट पारित, विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

अध्यक्षा के नेतृत्व में जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक सम्पन्न, जनहित और विकास को प्राथमिकता
जिला पंचायत अध्यक्षा रचना बुटोला की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार पौड़ी में जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सदन के समक्ष रखा गया। सदन के बोर्ड की बैठक में छः समितियों का गठन किया गया। वहीं 2025-26 के लिए 65 करोड़ 33 लाख का संभावित बजट पारित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से लोनिवि, पेयजल, सड़क, विद्युत, वन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, शिक्षा, सिंचाई तथा ग्रामीण विकास विभागों से जुड़ी समस्याओं और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गयी।

अध्यक्षा ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, मानव वन्यजीव संघर्ष की समस्या पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा तथा जहां भी पेयजल या विद्युत आपूर्ति में बाधा है, वहां विभागीय समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर अध्यक्षा ने विभागों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर बल दिया।

बैठक में जिला पंचायत सदस्यों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए। अधिकारियों ने सदस्यों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षा ने कहा कि जिला पंचायत का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है, जिसके लिए सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी, प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी वन प्रभाग अभिमन्यु सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर मुख्य अधिकारी भावना रावत सहित अन्य जिला पंचायत सदस्य व विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...