कोटद्वार: ब्रह्मपुरी बालासौड़, शिवालिक नगर को जोड़ने वाला पैदल पुल जर्जर हालात में, कभी भी हो सकती है दुर्घटना, बालासौड़ वासी कर रहे मोटर पुल निर्माण की मांग

Date:

Share post:

कोटद्वार: ब्रह्मपुरी बालासौड़, शिवालिक नगर को जोड़ने वाला पुल जर्जर हालात में कभी भी हो सकती है दुर्घटना: कोटद्वार के ब्रह्मपुरी बालासौड़ को शिवालिक नगर नजीबाबाद रोड़ से जोड़ने वाला पैदल पुल बेहद जर्जर हालात में पंहुच चुका है हालात यह है कि पुल जिस स्तम्भ पर टिका है वह बरसात के नाले में आने वाले तेज बहाव के चलते आधा बह चुका है और पुल कभी भी ढह सकता है

, पुल पर प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चों से लेकर पैदल आवाजाही करने वाले लोग इसी पैदल पुल से आवागमन करते हैं और पुल के हालात यह हैं कि वह कभी भी टूटने के कगार पर पंहुच चुका है। लोग कर रहे मोटर पुल निर्माण की मांग: ब्रहमपुरी बालासौड़ के लोगों का कहना है कि ब्रह्मपुरी बालासौड़ को

शिवालिक नगर नजीबाबाद मार्ग से जोड़ने के लिए एक छोटे मोटर पुल की आवश्यकता है लेकिन एक व्यक्ति ने गरेर की तरफ से दीवाल खडी कर दी है, व्यापक जनहित और स्कूल जाने वाले छात्रों तथा नजीबाबाद रोड पहुंचने के लिए शिवालिक नगर ब्रह्मपुरी बालासौड़ के बीच पुल निर्माण किया जाना चाहिए। उक्त पुल के बन जाने से ब्रह्मपुरी बालासौड़ के लोगों को नही लगाना पडेगा दो किलोमीटर से अधिक का चक्कर: वर्तमान में ब्रह्मपुरी बालासौड़ के लोगों को नजीबाबाद रोड़ तक पंहुचने के लिए दो किलोमीटर से अधिक का चक्कर लगाना पड़ता है यदि ऊक्त स्थान पर पुल बन जाता है तो लोगों को बहुत सुविधा होगी।

Related articles

मेहनत रंग लाई: आरपी पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट, टॉपर्स का हुआ सम्मान

आज दिनांक 17.4.2026 को आरपी पब्लिक स्कूल द्वारा सीबीएसई कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम के पश्चात विद्यालय प्रांगण...

शानदार प्रदर्शन! ज्ञान भारती के छात्रों ने CBSE बोर्ड में लहराया परचम

शिवालिक नगर स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटद्वार के छात्र-छात्राओं द्वारा सीबीएसई के 10वीं की बोर्ड परीक्षा...

कोटद्वार:ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन:

ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन: कोटद्वार शिवालिक नगर स्थित...

परिसीमन विधेयक एक राजनीतिक लाभ की कुंजी जो उत्तराखंड के मूल आत्मा को खत्म कर देगी…….

परिसीमन विधेयक एक राजनीतिक लाभ की कुंजी जो उत्तराखंड के मूल आत्मा को खत्म कर देगी……. मित्रों,लोक सभा और...