*कोटद्वार: पुलिस ने कराई हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की परैड, समाज में इन अपराधियों के डर को समाप्त कराने का पुलिस का अभियान*

Date:

Share post:

पुलिस ने करायी हिस्ट्रीशीटरों की परेड।

पुलिस पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु उनकी हिस्ट्रीशीट खोलती है एवं निरन्तर उन पर निगरानी रखती है। साथ ही समय-समय पर उनको भौतिक रूप से सत्यापित करने के लिये उन्हे थाने बुलाकर उनका वेरिफिकेशन किया जाता है, ताकि उनको अपने आचरण में सुधार लाने तथा आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी जा सके।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस भयमुक्त एवं अपराध मुक्त समाज देने के लिये प्रतिबद्ध है। जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर नकेल कसने, हिस्ट्रीशीटरों एवं उनके परिचितों/रिस्तेदारों एवं सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों के बारे में पूर्ण जानकारी रखने, हिस्ट्रीशीटरों के आचरण/चाल-चलन एवं आपराधिक गतिविधियों/क्रियाकलापों के आधार पर उन्हें श्रेणीबद्ध करने हिस्ट्रीशीटरों की फाईलों की गहनता से अवलोकन करने के साथ साथ वर्तमान में प्रचलित नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत भी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के उद्देश्य से जनपद के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में आज दिनांक 15.01.2025 कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने 12 हिस्ट्रीशीटरों की विधि सम्मत व्यवस्था के अनुरूप उन्हे थाने बुलाकर उनके क्रियाकलापों के सम्बन्ध में जानकारी लेकर उनका वेरिफिकेशन किया गया। वेरिफिकेशन/परेड के दौरान सभी को अपने आचरण में सुधार लाने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं मेहनत मजदूरी कर शान्तिपूर्वक अपना जीवन यापन करने की हिदायत दी गयी। साथ ही यह भी हिदायत दी कि अपने क्षेत्र के आस-पास यदि किसी प्रकार की अपराध/अपराधी की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाओं में उनके संलिप्त पाये जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने की भी चेतावनी दी गयी। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व परेड निरन्तर जारी है।

Related articles

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण* क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी करण क्षेत्री के नेतृत्व में चलाया गया अभियान*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को...

*डॉ० पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता...

डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के...

*एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण*”16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और वय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच*

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण 16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और...

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया...